अध्याय 13 : प्रकृति, पुरुष तथा चेतना
 
श्लोक 13.35


यथा प्रकाशयत्येकः कृत्स्नं लोकमिमं रविः |

क्षेत्रं क्षेत्री तथा कृत्स्नं प्रकाशयति भारत || ३४ ||
 
 
क्षेत्र – शरीर; क्षेत्र-ज्ञयोः – तथा शरीर के स्वामी के; एवम् – इस प्रकार; अन्तरम् – अन्तर को; ज्ञान-चक्षुषा – ज्ञान की दृष्टि से; भूत – जीव का;प्रकृति – प्रकृति से; मोक्षम् – मोक्ष को; – भी; ये – जो; विदुः – जानते हैं; यान्ति – प्राप्त होते हैं;ते – वे; परम् – परब्रह्म को |

 

भावार्थ

 

जो लोग ज्ञान के चक्षुओं से शरीर तथा शरीर के ज्ञाता के अन्तर को देखते हैं और भव-बन्धन से मुक्ति की विधि को भी जानते हैं, उन्हें परमलक्ष्य प्राप्त होता है |

 
 
तात्पर्य


इस तेरहवें अध्याय का तात्पर्य यही है कि मनुष्य को शरीर, शरीर के स्वामी तथा परमात्मा के अन्तर को समझना चाहिए | उसे श्लोक ८ से लेकर १२ तक में वर्णित मुक्ति की विधि को जानना चाहिए | तभी वह परमगति को प्राप्त हो सकता है |

श्रद्धालु को चाहिए कि सर्वप्रथम वह ईश्र्वर का श्रवण करने के लिए सत्संगति करे, और धीरे-धीरे प्रबुद्ध बने | यदि गुरु स्वीकार कर लिया जाए, तो पदार्थ तथा आत्मा के अन्तर को समझा जा सकता है और वही अग्रिम आत्म-साक्षात्कार के लिए शुभारम्भ बन जाता है | गुरु अनेक प्रकार के उपदेशों से अपने शिष्यों को देहात्मबुद्धि से मुक्त होने की शिक्षा देता है |उदाहरणार्थ – भगवद्गीता में कृष्ण अर्जुन को भौतिक बातों से मुक्त होने के लिए शिक्षा देते हैं |

मनुष्य यह तो समझ सकता है कि यह शरीर पदार्थ है और इसे चौबीस तत्त्वों में विश्लेषित किया जा सकता है; शरीर स्थूल अभिव्यक्ति है और मन तथा मनोवैज्ञानिक प्रभाव सूक्ष्म अभिव्यक्ति हैं | जीवन के लक्षण इन्हीं तत्त्वों की अन्तः-क्रिया (विकार) हैं, किन्तु इनसे भी ऊपर आत्मा और परमात्मा हैं | आत्मा तथा परमात्मा दो हैं | यह भौतिक जगत् आत्मा तथा चौबीस तत्त्वों के संयोग से कार्यशील है | जो सम्पूर्ण भौतिक जगत् की इस रचना को आत्मा तथा तत्त्वों के संयोग से हुई मानता है और परमात्मा की स्थिति को भी देखता है, वही वैकुण्ठ-लोक जाने का अधिकारी बन पाता है | ये बातें चिन्तन तथा साक्षात्कार की हैं | मनुष्य को चाहिए कि गुरु की सहायता से इस अध्याय को भली-भाँति समझ ले |

इस प्रकार श्रीमद्भगवद्गीता के तेरहवें अध्याय ‘प्रकृति, पुरुष तथा चेतना’ का भक्तिवेदान्त तात्पर्य पूर्ण हुआ |

sloka 13.34                                                           Chapter 14